संस्था के स्थापना दिवस 2014 से संस्था में ग्रंथालय की आधारशिला 800 पुस्तकों के संग्रह के साथ रखी गई। ग्रंथालय में 5700 से अधिक पुस्तकें और 681 विभिन्न शीर्षकों की पुस्तकें सुनिश्चित की गई हैं, जो विभिन्न शिक्षा के क्षेत्रों को समाहित करती हैं। अनुशासित पाठ्यक्रमों के लिए 9 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अतंर्राष्ट्रीय पत्रिकाएँ, विविध प्रकार की मैगजीन, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, शासकीय नियमावली की पुस्तकें, मनोरंजन हेतु कविता, कहॅानियों के साथ दैनिक गतिविधियों के विषय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 3 समाचार पत्र प्रदान करते हैं।
ग्रंथालय स्वचालन
पुस्तकों के प्रभावी उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए GPB लाइब्रेरी ने "SOUL3.0" लाइब्रेरी प्रबंधन सॉफ्टवेयर के साथ कम्प्यूटरीकरण शुरू किया है। सॉफ्टवेयर catalogue search (OPAC), circulation of books and magazines, reservation of books, reports, class library management, library statistics आदि की सुविधाएं प्रदान करता है।
ग्रंथालय संग्रह
पुस्तकालय में पुस्तक चयन मुख्य रूप से विभागों के विभागाध्यक्ष, व्याख्यान, विषय विशेषज्ञ और छात्रों की Recommendation पर आधारित है। 5705 पुस्तकों के संग्रह जिसमें ST/SC छात्रों हेतु बुक-बैंक की 1471 पुस्तकें तथा अन्य छात्रों हेतु 3987 पुस्तकें circulation के लिए उपलब्ध हैं और छात्रों के संदर्भ के लिए 300 से अधिक पुस्तकें व पत्रिकाएँ उपलब्ध हैं। पुस्तकों के अलावा पत्र-पत्रिकाओं का अच्छा संग्रह है। साथ ही 500 से अधिक ई-पुस्तके, संदर्भ ग्रंथ, हैण्ड बुक, तथा शासकीय नियमावली का अनुपम संग्रह है।
पुस्तकों के वर्गीकरण
पुस्तकों के वर्गीकरण हेतु मेल्विल डेवी द्वारा दी गई पध्दति DDC का उपयोग किया गया है, तथा निधानीयों के व्यवस्थापन हेतु विषय वर्गीकरण पध्दति अपनाई गई है।
ग्रंथालय पठन-कक्ष
अध्ययन और विचार के लिए एक शांत वातावरण की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हमारे पास 600 sq. feet. क्षेत्र में 100 सीटों का हवादार एवं रौशनी वाला एक पठन कक्ष भी उपलब्ध है। छात्र अपनी सुविधा के अनुरूप पठन कार्य कर सकते है।
Digital Library/ E-Library
संस्था ग्रंथालय में 500 से अधिक ई-पुस्तकों का एक महत्वपूर्ण संग्रह हैं। ग्रंथालय में ई-पुस्तकों हेतु Open Access E-Books के लिंक भी उपलब्ध है|
© Copyright Shri Mahavir Jain Public School,Durg All Rights Reserved